अमरोहा, जून 23 -- अमरोहा, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की हैं। दो जुलाई से चार जुलाई तक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होंगी। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा में करीब 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस बल भी लगाया जाएगा। तीन दिनों तक शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यह भी पढ़ें- दो से चार जुलाई तक जिले के 12 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षापरीक्षा की व्यवस्था परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया ...