बाराबंकी, अगस्त 11 -- मसौली। ब्रितानिया हुकूमत में जिले के दो साथी सेनानियों ने स्टेशन फूंककर दी थी चुनौती। हेतमपुर निवासी दोनों साथियों ने न सिर्फ विंदौरा स्टेशन फूंका था, बल्कि ट्रेन के जिन बोगियों में हथियर होने की सूचना मिली थी, उसे भी आग के हवाले कर अंग्रेजों के छक्के छु़ड़ा दिए थे। देश को आजादी दिलाने में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अहम योगदान रहा है। गांधी जी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में हेतमपुर के दो दोस्त अग्रणी भूमिका में रहे। इन जिगरी दोस्तों का देश के प्रति मर मिटने का जज्बा ऐसा था कि रणनीति बनाकर अंग्रेजों को डराने के लिए विंदौरा रेलवे स्टेशन को जला दिया था। बताया जाता है कि ट्रेन की जिन बोगी में हथियार होने की सूचना मिली थी उन बोगियों को भी आग के हवाले कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। इस घटना के बाद दोनों नजरबंद हो...