बागेश्वर, फरवरी 23 -- अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस तरह की हठधर्मिता को सहन नहीं किया जाएगा। धरने के चलते विभागीय कार्य प्रभावित होने लगे हैं। कर्मियों के आंदोलन पर रहने से बिलों का भुगतान, ठेकेदारों के अनुबंध संबंधी कार्य, सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा निविदाएं खोलने जैसी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे विभागीय कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। धरने में राजेश त्रिपाठी, हरी राम, धरम सिंह, कंचन कुमार, ममता बिष्ट, अनिल जोशी, आनंद सिंह, नवीन दानू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.