बागेश्वर, फरवरी 17 -- बागेश्वर। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। दस सदस्य देहरादून रवाना हुए हैं। प्रदेश स्तर पर बुधवार को आयेाजित सचिवालक कूच कार्यक्रम में शामिल होंगे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे। मिनिस्ट्रीयल कर्मी मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वही एक्शन संजय कुमार पांडे ने कहा की कर्मचारियों के धरने पर जाने से बिल पेमेंट, ठेकेदारों का अनुबंध, सूचना में समस्या, निविदा खुलने सहित अन्य कामों में समस्या आ रही है। इस मौके पर ममता बिष्ट, महिपाल सिंह, भुवन चंद्र, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...