देहरादून, अगस्त 24 -- मसूरी, संवाददाता आगामी दो सितंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के तहत मसूरी गोलीकांड के शहीदों की याद में होने वाले श्रद्धाजलि समारोह के लिए एसडीएम राहुल आनंद ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि दो सितंबर को शहीद स्थल पर मसूरी गोलीकांड की बरसी पर पूर्व की भांति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मसूरी शहीद स्मारक समिति के तत्वाधान में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जायेगा व प्रसाद वितरित किया जायेगा। सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे व प्रदेश स्तर पर आयोजित उत्तराखंड राज्य पर निबंध प्रतियोगिता में मसूरी क्षेत्र में प्रथम आने वाले प्रतिभागी का संबोधन होगा। य...