दो सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
रामपुर, सितम्बर 1 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर दोपहर 1:45 बजे रामपुर पहुंचेंगे और 2:00 बजे शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचकर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे वह प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी लक्ष्मी नारायण के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन तीन सितंबर को प्रात: 8:30 बजे नकवी अपने रामपुर स्थित निवास पर जनप्रतिनिधियों, प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों से भेंट करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.