नई दिल्ली, जून 21 -- -पूर्वी दिल्ली में झिलमिल मेट्रो स्टेशन से अप्सरा बॉर्डर के बीच दो सिग्नल हैं, जिनकी वजह से जाम लगता है -इन्हें खत्म कर तीन स्थानों पर यू-टर्न देकर यातायात संचालित करने सुझाव यह भी पढ़ें- जाम का झाम -- लोगों से बातचीतयोजना का प्रस्ताव नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के झिलमिल मेट्रो स्टेशन से अप्सरा सीमा के बीच जीटी रोड को सिग्नल फ्री बनाकर जाम मुक्त बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बीच तीन यू-टर्न बनाकर उनके जरिये यातायात संचालित करने का सुझाव दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे भी कर लिया है।समस्याएँ और सुझाव प्रस्ताव के अनुसार, झिलमिल मेट्रो स्टेशन और चिंतामणि चौराहे पर स्थित दो ट्रैफिक सिग्नलों के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे पर्यावरण प्र...