मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर,निज संवाददाता। मुंगेर से दो साल पहले लापता हुआ युवक आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आया। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान सीमा के पास संदिग्ध हालत में मिले युवक को मुंगेर पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर वापस लाया गया। बेटे को सामने देख मां की आंखें भर आईं और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। मामला वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी धर्मेंद्र कुमार का है, जो पिछले दो वर्षों से लापता था। परिजन ने उसकी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने उम्मीद छोड़ चुके थे। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान सीमा के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक मिला। यह भी पढ़ें- बांका : दो दिनों से लापता किशोर को लेकर परिजन चिंतित सीमा क्षेत्र में पकड़े जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसे लालपोरा थ...