सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। बिहार पुलिस द्वारा मानव तस्करी, बाल श्रम और अनैतिक देहव्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा 2.0' को सीतामढ़ी जिला में एक बड़ी सफलता मिली है। सीतामढ़ी जिला के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर नेपाल की एक नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया गया। नाबालिग लड़की के पिता के द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री दो साल से लापता है और रेड लाइट एरिया में फंसी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो नजीब अनवर के द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम के द्वारा रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर नेपाल की नाबालिग को देहव्यापार के चंगुल से मुक्त करवाया गया। दो साल बाद ...