हमीरपुर, अप्रैल 16 -- हमीरपुर। हादसे में दोनों पैर खराब होने के बाद से बिस्तर पर पड़े युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों से शीला बीनकर लौटी मां ने पुत्र को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी 35 वर्षीय मलखान अहिरवार मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ कदौरा से चतेला जाते समय इसके दोनों पैर सड़क दुर्घटना में फ्रैक्चर हो गए। पिता ने खेत बेचकर इलाज कराया। इलाज से जान तो बच गई लेकिन चलना-फिरना बंद हो गया। दोनों पैर बेकार होने की वजह से मलखान बिस्तर पर आ गया था। एक साल पूर्व पिता छिद्दू की मौत हो गई। मां इसकी देखभाल कर रही थी। घटना के समय मां खेतों में गई थी। जब शाम को सात बजे मां लौट कर आई तो देखा बेटा साफी के सहारे फांसी के फंदे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.