प्रयागराज, मई 28 -- बारा तहसील के रेही तालुका ग्राम पंचायत में 2024 से बंद राशन की दुकान खुलवाने की मांग के लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सभी का कहना है कि दुकान बंद होने के कारण लोगों को छह किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। वहां पर दूसरा कोटेदार राशन भी कम तौलता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव की राशन की दुकान 2024 में बंद हो गई थी। जबकि छह महीने पहले दुकान खुली और कोटेदार की मृत्यु हो गई, जिसके बाद से दुकान बंद है। उचित दर की दुकान खोलने के लिए 15 मई को बैठक बुलाई गई, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने कार्यवाही रजिस्टर का समापन कर दिया और लोगों को हस्ताक्षर करने का अवसर नहीं मिला। कोरम के अभाव में बैठक निरस्त हो गई और 23 मई को फिर तारीख दी गई। लोग इस दिन भी आए ले...