घाटशिला, जुलाई 20 -- पोटका। भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक के स्वामित्त कंपनी) के ग्राहकों से रुपये लेकर गबन करने के मामले में पोटका पुलिस ने आरोपी भवेश लोहरा को सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा लाहा कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहे थे। मामले में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड महिलाओं को ऋण देने और वसूलने का काम करती है। भवेश लोहार कंपनी के मुसाबनी शाखा (पोटका) में ब्रांच मैनेजर के रूप मे काम करते थे। उन्होंने 18 महिलाओं से वसूली की गयी ऋण की कुल राशि 609833 रुपये शाखा को जमा करने के बजाय हड़प लिया था, जिसका मामला ब्रांच मैनेजर अमित कुमार केसरी के द्वारा 11 जुलाई 2024 को पोटका थाना मे दर्ज कराया गया था। इसी आलोक मे पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने भवेश लोहार को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हि...