हाथरस, अप्रैल 8 -- मृतक और आरोपी पक्ष के बीच प्रॉपटी को लेकर पिछले दो साल से रंजिश चल रही थी। प्रॉपटी को लेकर ही पंद्रह दिन पूर्व दोनों पक्षों ने कोतवाली सदर में जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद करने की कार्रवाई तय की थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि प्रॉपटी को लेकर हत्याकांड तक हो जाएगा। मृतक सोनू की बहन ने कोतवाली सहपऊ में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली वाला मोहल्ले निवासी मृतक हिस्ट्रीशीटर के दोनों पुत्रों ने कुछ दिन पूर्व भाई के मकान को हड़पने की नियत से मारपीट की थी। 15 दिन से मकान को लेने के लिए अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी जानकारी फोन करके भाई ने बहन को दी थी। बताते है कि मारपीट किए जाने के बाद मृतक ने कोतवाली सदर में आकर तहरीर दी थी,लेकिन पुलिस ने तहरीर को तब्बजों नहीं दी। जिसका नतीजा यह हुआ कि सोनू क...