उरई, जून 22 -- उरई। संवाददाता गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन और टंकी होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।सोमवार को ग्राम पहाड़गांव ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। मोहल्ले में न तो पर्याप्त हैंडपंप हैं और न ही जल संस्थान की टंकी से नियमित जलापूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें लगभग 800 मीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया कि पानी की टंकी के दोनों वाल्व खराब हैं, जिससे टंकी से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित पेय...