गिरडीह, अप्रैल 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-जामतारा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति प्लांट से जुड़ी उम्मीदें अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही हैं। करीब दो वर्षों से यह प्लांट पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट के बंद रहने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। विशेषकर अनुमंडल कार्यालय परिसर और डुमरी चौक के आसपास का इलाका अघोषित रूप से 'ड्राई जोन' होने के कारण स्थिति और भी विकट हो गई है। यहां के लोग दूर-दराज के चापाकलों, कुओं, नदी और निजी बोरिंग पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराता जा रहा है, जिससे महिलाओं औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.