इटावा औरैया, अगस्त 4 -- ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही घर-घर पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में योजना के तहत पानी की टंकी और पाइप लाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...