लखनऊ, जुलाई 30 -- माध्यमिक, उच्च, तकनीकी एवं मेडिकल कॉलेज संयुक्त महासभा के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और पदाधिकारियों ने हजरतगंज योजना भवन के सामने स्थित आयुर्वेद रजिस्ट्रर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महासभा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। जिसके बाद काफी देर तक प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगभग 350 आयुर्वेद व आयुष के कॉलेज हैं। इनमें लगभग 60 हजार फार्मासिस्ट व जीएन के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के बताया कि गुजरे दो साल से परीक्षा नहीं हुई है। इसकी वजह से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर ...