रांची, जुलाई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच ने रांची विश्वविद्यालय के अधीन अनगड़ा प्रखंड के बानो में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में अब तक शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं होने के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह ने राज्यपाल सचिवालय को ज्ञापन सौंपा। गौतम सिंह ने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है, लेकिन भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का स्थानांतरण नहीं होने के कारण अब तक कॉलेज का उद्घाटन नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए रांची विश्वविद्यालय संबंधित विभाग को आवश्यक राशि भी उपलब्ध करा चुका है, इसके बावजूद कार्य लंबित है। इसे उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा का अधिक...