कानपुर, जून 2 -- मूसानगर, संवाददाता। मलासा ब्लॉक के बरौर की मड़ैया गांव में लगा सरकारी राजकीय नलकूप का बोर दो साल से ध्वस्त पड़ा हुआ है,जिससे किसान अपने खेतो में पानी नहीं लगा पा रहें है। किसान अवनीश अवस्थी, अनुज अवस्थी,धीरम उपाध्याय, दिनेश त्रिवेदी, राम संख्यवार, गोलू दुवेदी आदि ने बताया की बरौर से मड़ैया मार्ग पर स्थित राजकीय नलकूप बीपीजी 164 की बोरिग दो साल से खराब है और नालियां और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह से जर्जर हालत में है। इस कारण किसानों को सिचाई का संकट है। इस वक्त भी मूग की फ़सल बगैर पानी के खराब हो गयी है,जिसको लेकर परेशानी है। वहीं सरकार का मुफ्त सिचाई देने के दावा भी हवा हवाई दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में सिचाई विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च करके सरकारी नलकूप लगाए गए हैं, जिससे किसानों की फसलों के लिए समय से पानी मिल स...