औरैया, मई 14 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में लगा सार्वजनिक वाटरकूलर पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच पेयजल व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाटरकूलर खराब होने की जानकारी कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और संबंधित कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को गर्मी में ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। गांव के आसपास व्यापार करने वाले दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को सबसे अधिक जरूरत ठंडे पानी की होती है, लेकिन वाटरकूलर बंद होने से लोग पानी के ...