फतेहपुर, जुलाई 23 -- जोनिहा। खजुहा ब्लाक के शहजादीपुर गांव में बन रहा आरसी सेंटर दो साल से अधूरा पड़ा है। जिससे कूड़ा निस्तारण न होने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं सफाई कर्मियों के न पहुंचने के कारण ग्रामीणों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष दिखाई दे रहा है। बिलोना ग्राम पंचायत के शहजादीपुर में 4.45 लाख की लागत से करीब दो साल पहले आरसी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरसी सेंटर के आधा अधूरा होने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिसकी सफाई न होने के कारण इससे बदबू उठती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी पसरी होने के बावजूद न तो यहां पर फागिंग कराई जाती है न ही रासायनिक छिड़काव जिससे गांव में मच्छरों की भरमार होने के...