महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग में वेतन निर्धारण की जांच के दौरान एक बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत के बाद हुई विभागीय जांच में चार शिक्षकों को नियमों के विपरीत एक अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) का लाभ दिए जाने की पुष्टि हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार आलम ने संबंधित चारों शिक्षकों का वेतन संशोधित करने तथा अब तक हुए अतिरिक्त भुगतान की वसूली के निर्देश जारी कर दिए हैं। करीब दो वर्ष से ये शिक्षक अतिरिक्त वेतन का लाभ उठा रहे थे。

वेतन निर्धारण में गड़बड़ी मामले की जानकारी होते ही वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार आलम ने शिक्षकों की सर्विस बुक का परीक्षण कर ऑनलाइन वेतन भुगतान चेक किया। जिसमें पाया कि चार शिक्षकों के वेतन निर्धारण में गडबड़ी हुई है। इसके बाद वि...