मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले दो साल में अधिकांश जिलों में 30 फीसदी तक इंटर की सीटें बढ़ गई हैं। जिले में 438 प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में इस बार इंटर में नामांकन होगा। 80 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन का मौका छात्र-छात्राओं को मिलेगा।दो साल पहले तक इंटर में 60 से 62 हजार तक सीटें होती थीं। अपग्रेड प्लस टू स्कूलों में अब लगभग सभी में कम से कम दो संकायों में सीटें दे दी गई हैं। कुछ प्लस टू स्कूलों में कॉमर्स में सीटें नहीं दी गई हैं। बिहार बोर्ड से जिले में 67 हजार परीक्षार्थियों ने इस बार मैट्रिक परीक्षा दी है। जल्द ही रिजल्ट निकलने वाला है। जिले में सौ से अधिक प्लस टू स्कूलों में विज्ञान-कला की 80 सीटें इस बार होंगी। कई स्कूल-कॉलेज में अधिकतम 1100 तक इंटर में सीटें हैं, जिनपर नामांकन होगा। कई कॉलेजों में तीनों ...