दो साल में ही ओपन जिम के उपकरण टूटे
रायबरेली, अप्रैल 13 -- लालगंज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो में स्थित अस्पताल आलमपुर रोड पर बैसवारा इंटर कॉलेज के सामने करीब दस लाख रुपये की लागत से बना ओपन जिम बदहाली का शिकार हो गया है। 15वें वित्त आयोग के बुनियादी अनुदान (वित्तीय वर्ष 2022झ्र23) से तैयार यह जिम महज दो से ढाई साल में ही खंडहर जैसा नजर आने लगा है। ओपन जिम की बाउंड्री वाल और खंभे जहां कई जगह से ढह चुके हैं, वहीं जिम में लगे उपकरण भी टूटकर परिसर में इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों और युवाओं के लिए इसका उपयोग करना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा इन उपकरणों का इस्तेमाल करता है तो उसे चोट लगने की आशंका बनी रहती है।इस ओपन जिम का लोकार्पण जिले के सांसद राहुल गांधी, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.