गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि एनईआर ने संरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी सुधार किया है। एनई रेलवे के सभी बड़े स्टेशनों के कोच गाइडेंस सिस्टम को नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे प्लेटफॉर्म पर कोच कहां लगेगा, इसकी सटीक जानकारी ट्रेन आने के पहले ही मिल जाएगी। वंदेभारत ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए भटनी के अलावा सहजनवा में जमीन खोजी गई है। मैप बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही बोर्ड के पास भेज दिया जाएगा। वहीं, सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी। पहले चरण में सहजनवा से बांसगांव तक का काम 2027 तक तक पूरा हो जाएगा। इससे वाराणसी जाने के लिए सहजनवा होकर लखनऊ और गोरखपुर से ट्रेनें चलाई जाएंगी।महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ये यह बातें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.