प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं पर अब ब्रेक लगने वाला है। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के वर्क्स प्रोग्राम को लेकर सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को पुराने प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लंबे समय से स्वीकृत लेकिन धरातल पर शुरू नहीं हो सके कार्यों की जीरो-बेस्ड समीक्षा की जाएगी। उपयोगिता खत्म हो चुकी या प्राथमिकता में नहीं रहने वाली योजनाओं को बंद किया जा सकेगा।

नई योजनाओं के लिए दिशा-निर्देश रेलवे बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत नई योजनाओं को केवल अंब्रेला वर्क्स के रूप में मंजूरी दी जाएगी। इन योजनाओं के लिए अधिकतम दो वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस अवधि में यदि संबंधित कार्य शुरू नहीं हुआ तो योजना को स्वतः निरस्त माना जाएगा। इससे स्वीकृत योजनाओं को व...