फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट कृष्णानगर मोहल्ले में नगर पालिका और ग्राम पंचायत की पाइप लाइनें पड़़ी हैं। इसके बाद भी पानी का संकट है। स्थानीय निवासी शिवम त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ले में तीन साल पहले पालिका ने पाइप लाइन डाली थी। दो साल पहले जल जीवन मिशन ग्रामीण की ओर से लाइन डाली गई थी। इसके बाद भी पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...