हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों के नौनिहालों को पोषण और सुविधायुक्त भवन उपलब्ध कराने की सरकारी मंशा विकास खंड सांडी में अधूरी नजर आ रही है। वर्ष 2023-24 में चयनित पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में से तीन केंद्र दो साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। जिससे बच्चों को शुरुआती शिक्षा और पोषण सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास खंड क्षेत्र में यह योजना प्रारंभिक चरण में ही दम तोड़ती दिख रही है। वर्ष 2023-24 में करीब 11.84 लाख रुपये की लागत से मनरेगा, ग्राम निधि और बाल विकास विभाग से धनराशि जारी कर ग्रामसभा मलवा अखवेलपुर के अखवेलपुर, मजरा तिलमईखेड़ा, बानामऊ के नुर्रा, चौसार के चमारपुरवा और सेमरिया में भवन निर्माण शुरू कराया गया था। निर्देश के अनुसार पिछले वर्ष दो अक्टूबर तक भवन पूर्ण होने थे। तत्कालीन बीडीओ काजल ने अध...