गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर महायोजना 2031 मार्च 2024 में लागू हुई लेकिन दो साल बाद भी यह महायोजना अधूरी है। विस्तारित क्षेत्रों का मास्टर प्लान गोरखपुर विकास प्राधिकरण अब तक तैयार नहीं कर सका। लिहाजा मास्टर प्लान के अभाव में भू-उपयोग निर्धारित नहीं हो सका। मानचित्र स्वीकृत कराने में अब भी लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।साल 2020 में प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र में पीपीगंज, मुंडेरा बाजार व पिपराइच नगर पंचायतों के साथ 233 राजस्व गांवों को शामिल किया था। इससे प्राधिकरण का क्षेत्रफल बढ़ कर लगभग 642 वर्ग किमी हो गया। विस्तारित नए 177 वर्ग किमी क्षेत्रों को महायोजना में 'भाग ख' के रूप में रखा गया है। लेकिन, मास्टर प्लान के अभाव में इन क्षेत्रों के लिए अब तक भू-उपयोग निर्धारित नहीं किया जा सका है। यही वजह है कि यहां न तो...