बरेली, अक्टूबर 3 -- मानवाधिकार आयोग के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का मामला दो साल बाद अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पत्नी ने उसका अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी में रहने वाली संगीता ने 17 अक्तूबर 2024 को थाना इज्जतनगर में अपने पति आनन्द कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि पति रात करीब 08:30 बजे घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी अब तक आनंद कुमार का कोई सुराग नहीं लगा। अब संगीता ने पुरानी रंजिश के आधार पर गांव के ही संदीप, ओमप्रकाश एवं प्रियंका सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अपने पति अगवा कर हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपी तीन वर्षीय पुत्र और उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इंस्पेक्टर...