दो साल बाद अपनों से मिले रियाज, छलकी आंखें
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। करेली की रहने वाली डॉ. नाज फात्मा की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो से एक वृद्ध को अपनों से मिला दिया। साठ फीट रोड स्थित नाज अस्पताल में नि:शुल्क नाज रसोई का संचालन होता है। 15 मई को रसोई में धनबाद वासेपुर के रहने वाले 58 वर्षीय मोहम्मद रियाज अंसारी भोजन करने आए थे। डॉ. नाज ने भोजन करते हुए रियाज का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वायरल फोटो को देखने के बाद सोमवार को उनके भाई मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद मुश्ताक नाज रसोई पहुंचे। रियाज से मिलने के बाद परिजनों ने खुशी व्यक्त की और उन्हें साथ में लेकर धनबाद चले गए। यह भी पढ़ें- वायरल रील से परिवार से मिला वृद्ध नाज अस्पताल के पूर्व प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि रियाज 25 अप्रैल 2024 को किसी ट्रेन से प्रयागराज आ गए थे। मंदबुद्धि के रियाज शहर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.