पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। जिसे पूरा गांव एक बुजुर्ग के रूप में सम्मान देता था, उसकी असलियत इतनी खौफनाक होगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। नौ वर्षीय मासूम से दरिंदगी के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे 66 वर्षीय मोहम्मद उमर की हरकतों से अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। पुलिस जब तफ्तीश के लिए गांव पहुंची, तो दबी जुबान में रहने वाले ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस और मीडियाकर्मियों को बताया कि आरोपी का यह पहला गुनाह नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से विकृत मानसिकता का शिकार रहा है, जिसे सामाजिक लोक-लाज के चलते दबाया जाता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो साल पहले आरोपी ने अपने ही परिवार की एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। मामला जब बढ़ा, तो थाने जाने के बजाय गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने आरोपी का मुंह काला कर उसे सजा भी दी थी...