नई दिल्ली, जुलाई 12 -- OnePlus अब दो साल पुराने फोन के लिए अपडेट लेकर आया है। अगर आप भी वनप्लस का कोई पुराना स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस बार ब्रांड भारत में OnePlus Nord 4 के लिए एक नया OxygenOS 16 बेस्ड अपडेट लेकर आया है, जिसे भारत में जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में फोन के लिए जुलाई 2026 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी है। रोलआउट की घोषणा फिलहाल केवल भारत क्षेत्र के लिए की गई है, जबकि अन्य बाजारों में इस अपडेट को कब तक रोलआउट किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चलिए एक नजर डालते हैं अपडेट में क्या-क्या नया मिलता है...पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा फोन OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन के लिए भारत में OxygenOS 16.0.5.1001 अपडेट जारी कर दिया गया है और इस अपडेट का फर्म...