नई दिल्ली, अगस्त 26 -- यूपी के अमरोहा में दो साल तक चली इश्कबाजी ब्लैकमेलिंग के रास्ते निकाह तक पहुंची लेकिन केवल तीन दिन बाद ही तलाक तक पहुंच गई। निकाह होते ही प्रेमिका से दुल्हन बनी युवती के पिछले दो अफेयर का राज खुल गया। दूल्हा बहाने से पहले युवती को मायके छोड़ आया और फिर मोबाइल पर तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। फिलहाल, दोनों परिवारों के सामने रिश्ते से ज्यादा अब विवाद सुलझाने की चुनौती खड़ी है। हैरान कर देने वाले मामले को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पैसों के लेनदेन से विवाद को निपटाने का दौर चल रहा है, किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। अजीबोगरीब कहानी अमरोहा शहर के एक मोहल्ले से जुड़ी है। यहां रहने वाले एक कारोबारी के बेटे का दूसरे मोहल्ले की युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जैसे-जैसे वक्...