लखनऊ, दिसम्बर 15 -- जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने रेलवे लाइन के किनारे लॉन और सुंदरीकरण कार्य दो वर्षों तक न कर पाने पर अब लखनऊ विकास प्राधिकरण के दोनों उद्यान अधिकारियों ने अपनी लापरवाही स्वीकार कर ली है। उद्यान अधिकारियों ने प्राधिकरण सचिव विवेक श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र सौंपकर लिखित रूप से माफी मांगी है और स्वीकार किया है कि इस पूरे प्रकरण में उनसे गंभीर चूक हुई है। प्रार्थना पत्र में दोनों अधिकारियों विमलेश और सीताराम ने कहा है कि लॉन विकसित न हो पाने और पौधरोपण का प्रस्ताव समय पर न तैयार कर पाने के कारण एलडीए की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने इसे अपनी प्रशासनिक लापरवाही बताया और आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की कोई चूक नहीं होगी। अधिकारियों ने यह भी लिखा है कि वे आगे से उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीक...