प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खिड़की, दरवाजा बनाने वाले अधेड़ ने रविवार शाम दो वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र का एक युवक लोहे के दरवाजे और खिड़की बनाता है। रविवार शाम मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में काम के सिलसिले में गया था। वहां दरवाजा, खिड़की का माप लेने के दौरान घर में मौजूद दो वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत किया। घटना के कुछ समय बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बच्ची को देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया।गया। परिजनों के बताने पर आरोपी जलालु...