हरिद्वार, फरवरी 24 -- मायापुर क्षेत्र से दो वर्षीय बालिका के अपहरण का खुलासा कर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह नशे का आदी है और बच्ची को दूसरे शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाने की योजना बना रहा था। मायापुर निवासी एक महिला ने 19 फरवरी की रात मायापुर चौकी में सूचना दी कि वह तुलसी चौक स्थित एचआरडीए पार्क के फुटपाथ पर दो वर्षीय पुत्री के साथ सोई हुई थी। देर रात करीब एक बजे जागने पर बच्ची लापता मिली। रातभर तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित कीं। करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बीती 20 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे देवपुरा क्षेत्...