सीतामढ़ी, जून 9 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी अमित रंजन ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नयी जिम्मेवारी सौंपी है। एसपी 19 दारोगा, दो सार्जेंट और एक जमादार को इधर से उधर किया है।

पुलिस अधिकारियों के तबादले जारी किए आदेश के अनुसार, सीतामढ़ी थाना में कार्यरत दारोगा मो. आलम को सदर अस्पताल पिकेट, कुश कुमार को नानपुर थाना और मुन्ना कुमार को बेलसंड थाना में तबादला कर दिया है।

महिला हेल्प डेस्क में नियुक्तियाँ वहीं पुलिस केन्द्र में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे दारोगा गुंजन कुमारी को महिन्दवारा थाने के महिला हेल्प डेस्क, प्रियंका कुमारी को महिला हेल्प डेस्क डुमरा थाना, बंटी कुमार को सीतामढ़ी थाना, छोटेलाल कुमार मेजरगंज, प्रमोद कुमार प्रभारी सेवा पुस्तिका पुलिस केन्द्र, रुपा...