वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। रोहनिया पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि बिहार के नवादा जिले के लाल बिगहा निवासी विकास कुमार और नवादा के ही मीरचक निवासी शांतनु कुमार पर केस दर्ज किया गया है। सरगना विकास कुमार है। यह गैंग जेप्टो कम्पनी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एवं फार्म, फर्जी इनवाइस आदि बनाकर भेजकर झांसे में लेकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी जेल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...