मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- रामराज पुलिस ने किशोर से दोस्ती कर तथा झांसे में लेकर धोखाधडी कर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी की नगदी व दो मोबाइल बरामद किये। रामराज इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि थानाक्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी गुरचरन सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र घूमने के लिये अमृतसर गया था वहां उसकी एक मोबाईल शॉप संचालक प्रशान्त उर्फ निखिल पुत्र कौशल मौर्या निवासी नूरेशाह मौहल्ला इस्लामाबाद थाना सी डिवीजन जनपद अमृतसर, पंजाब से मित्रता हो गयी। कुछ दिन बाद उनका पुत्र वहां से घर वापस आ गया जिसके बाद कुछ समय पश्चात उसके पुत्र के पास फोन आया कि तुम कुछ पैसे निवेश करो जिसपर तुम्हे अच्छा लाभ मिलेगा। जिस पर उसके पुत्र द्वारा अपने परिजनों को बिना बताये कई बार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.