पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो सहायक विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, सड़क, पेयजल, ग्राम पंचायत सचिवालय, जन सुविधा केंद्र का संचालन, डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई प्रकार की सुविधाओं को दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की दिशा में विभागीय कार्रवाई चल रही है। समय-समय पर कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक करके दिशा निर्देश दिए जाते हैं। जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में शामिल न होने, कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति धीमी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूरनपुर अजय देवल और सहायक विकास अध...