गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटा कैला इलाके में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक 11 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।छोटा कैला निवासी टिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने परिवार के साथ कैला भट्टा स्थित देवी मंदिर से लौट रहे थे। जैसे ही वह शिवा पेट्रोल पंप के पीछे पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में भिड़े दो समुदाय, पथराव-मारपीट से फैली दहशत; 11 लोग हिरासत में पथराव के साथ-साथ उन पर जानलेवा हमला भी किया गय...