रामपुर, जून 10 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में मिर्च की खरीदारी को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, जबरन गाड़ी में उठाकर ले जाने का प्रयास करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काफी देर तक चौकी पर हंगामे की स्थिति बनी रही। चौकी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी प्रेम नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत में मिर्च लगी है, जिसे नगर निवासी व्यापारी खरीदारी करने आए थे। बोरी का वजन दोबारा कराने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमलावर उसे ...