अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। जिला पंचायत राज विभाग ने इगलास ब्लाक के दो सफाई कर्मियों को लापरवाही निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार ने एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया। महुआ में तैनात सफाई कर्मी शैलेंद्र कुमार व बहादुरपुर में संजू शामिल हैं। आरोप है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...