खगडि़या, जुलाई 9 -- गोगरी । एक संवाददाता प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता, गोगरी में गुरुवार चेतना सत्र के दौरान टीबी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने टीबी मुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका मधु कुमारी ने टीबी के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए तथा चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं का पूरा कोर्स करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बच्चों में दो सप्ताह से अधिक बुखार-खांसी आए तो कराएं टीबी जांच साथ ही स्वच्छता, पौष्टिक आहार,...