आजमगढ़, जून 30 -- महराजगंज,आजमगढ़। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बीते दो सप्ताह में चार अलग-अलग विद्यालयों में चोरो ने निशाना बनाकर हजारों रूपये का सामान चुरा ले गए। लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्रवाई के नाम शांत बैठी हुई है। महराजगंज शिक्षा क्षेत्र के्र प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज में 28 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की चहारदीवारी लांघकर परिसर में घुस गए और भंडार गृह का ताला तोडकर उसमें रखे आंगनबाड़ी किट, टीएलएम किट और बालवाटिका किट चोरी कर ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 15 जून 2026 की रात विद्यालय में हजारों रूपये समान चुरा ले गए थी।जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरी घटना से विद्यालय स्टाफ ...