सीवान, मार्च 7 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान बाईपास जाने वाली पक्की सड़क के पानीशरा मंदिर के पूरब जाने वाली चवर के रास्ते में एक मुर्गी फार्म के समीप स्कॉर्पियो चालक अफसर अली 40 वर्ष की हत्या बदमाशों ने गले में चाकू गोदकर कर दी थी। घटना 21 फरवरी की है जब वह स्कॉर्पियो लेकर भाड़े को लेकर जा रहा था। तभी पानीशरा मंदिर के समीप से पूरब जाने वाली चवर रास्ते में एक अर्धनिर्मित पोल्ट्री फार्म के समीप बदमाशों ने हत्या कर शव को पोल्ट्री फार्म के समीप फेक दिया था और उसकी स्कॉर्पियो भी वही खड़ी थी। लेकिन चालक के हत्या के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस टेक्निकल टीम का गठन कर हत्यारों को दबोचने का प्रयास कर रही है लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। बता दें कि स्कॉर्प...