अमरोहा, जून 16 -- अमरोहा। लंबे समय के बाद अतरासी कलां गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। उप कृषि निदेशक महेंद्रपाल सिंह व लोक निर्माण विभाग के एई विजय कुमार मित्तल को जांच टीम में रखा गया है। दोनों अधिकारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सामने विकास कार्यों की जांच करेंगे। गौरतलब है कि जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव अतरासी कलां निवासी कय्यूम, जुम्मा, मुंतजिर समेत कई लोगों ने डीएम को शपथ पत्र देते हुए गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान ने एक बार भी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं की व एक सड़क को ही दो बार बनाया हुआ दिखाकर फर्जी तरीके से धनराशि निकाल ली। जो काम पुराने ग्राम प्रधान ने कराए थे, उन कामों को ही नया दर्शाकर धनराशि निकाली ली। लाखों रुपय...