बिहारशरीफ, मई 6 -- दो सड़क हादसों में सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल टाटी नदी पुल के पास स्कार्पियो ने बाइक में मारा धक्का शेखपुरा-घाटकुसुम्भा रोड में दो बाइकों में हो गयी टक्कर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल हो गये। यह भी पढ़ें- दो सड़क हादसों में सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल पहला सड़क हादसा बरबीघा-शेखपुरा एनएच पर टाटी नदी पुल के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार जिला कल्याण विभाग के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कर्मी बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव से प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपने कार्यालय शेखपुरा आ रहे थे। इसी दौरान टाटी नदी पुल के पा...