रुडकी, सितम्बर 29 -- मंगलौर। छह दिन के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 21 सितंबर की रात मंगलौर-दिल्ली हाईवे पर बांके बिहारी रेस्टोरेंट के पास एक हादसा हुआ था। थिथोला गांव निवासी बलविंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा आरतिक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं, 27 सितंबर को शाम थिथोला खेमपुर-लंढौरा मार्ग पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार दिलशाद, अरशद और उमर की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमे दर...